ई-मेधा के बारे में राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा विरासत संस्थान (एनआईआईएमएच) का ई-मेधा (ई-मेडिकल हेरिटेज एक्सेसन कैटलॉग) पोर्टल 12,000 से अधिक पुस्तकों तक पहुंच प्रदान करता है, जो पारंपरिक चिकित्सा के ज्ञान को प्रदर्शित करती हैं। संस्थान में एक विशेष रेफरल चिकित्सा-ऐतिहासिक पुस्तकालय है जिसमें 13623 मूल्यवान पुस्तकें, चिकित्सा-ऐतिहासिक पत्रिकाओं के पुराने खंड, 286 चिकित्सा पांडुलिपियाँ (आयुर्वेद: 173, सिद्ध: 06, यूनानी: 107) हैं। मुख्य संग्रह के अलावा संदर्भ अनुभाग (ग्रंथसूची, सूचीपत्र, निर्देशिकाएँ, विश्वकोश, सूचकांक, यात्रा वृत्तांत), कला और मूर्तिकला, पुरातत्व और पुरालेख, विज्ञान और संबद्ध विषयों का इतिहास, विश्व चिकित्सा, भारतीय चिकित्सा, इतिहास और संस्कृति (विश्व और भारत), गैर-चिकित्सा साहित्य, पुनर्मुद्रण और पत्रिकाएँ आदि शामिल हैं। उपर्युक्त सभी साहित्य इतिहासकारों, शोधार्थियों सहित भारत और विदेश के स्नातकोत्तर छात्रों को उपलब्ध कराया गया है। उपलब्ध पुस्तकें इसमें चिकित्सा के इतिहास के विभिन्न पहलुओं और शाखाओं पर निम्नलिखित पुस्तकें आदि शामिल हैं तथा भारतीय और यूरोपीय चिकित्सा के कई क्लासिक्स का संग्रह भी है। क्र.सं. सामग्री का प्रकार मात्रा 1 पुस्तकें 13623 2 पांडुलिपियाँ-आयुर्वेद 173 3 पांडुलिपियाँ-सिद्ध 6 4 पांडुलिपियाँ-यूनानी 107 5 दुर्लभ किताबें 452 6 पत्रिकाएँ एवं अन्य 1779 * पुस्तकालय में कुछ बहुमूल्य आयुर्वेदिक और यूनानी पांडुलिपियाँ उपलब्ध हैं * पुस्तकालय में महत्वपूर्ण दुर्लभ पुस्तकें सम्पर्क करने का विवरण ई-मेधा कैटलॉग (ई-मेडिकल हेरिटेज एक्सेसन कैटालॉग), राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा विरासत संस्थान (एनआईआईएमएच) सर्वे नं.314, रेवेन्यू बोर्ड कॉलोनी, गद्दीयानाराम, हैदराबाद-500036, तेलंगाना, भारत। ईमेल: niimh.library.publication@gmail.com स्रोत: ई-मेधा कैटलॉग