एनसीएचएम जेईई राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएम और सीटी) से संबद्ध होटल प्रबंधन संस्थानों (आईएचएम) में बीएससी (आतिथ्य और होटल प्रशासन) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएम जेईई) आयोजित करेगी। एनसीएचएम-जेईई 2026 का कार्यक्रम परीक्षा की तिथि 25.04.2026 (रविवार) समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 26.12.2025 से 25.03.2026 (शाम 05:00 बजे तक) सफल शुल्क लेनदेन की अंतिम तिथि 25.03.2026 (रात 11:50 बजे तक) आवेदन पत्र के विवरण में सुधार (केवल ऑनलाइन) -- परीक्षा से संबंधित पात्रता, योजना / अवधि / समय / माध्यम / परीक्षा शुल्क, प्रवेश, सीटों का आरक्षण, परीक्षा शहर, महत्वपूर्ण तिथियां, प्रवेश प्रक्रिया आदि https://exams.nta.ac.in/NCHM/ पर होस्ट किए गए सूचना बुलेटिन में निहित हैं। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत सूचना बुलेटिन को पढ़ सकते हैं और ऊपर बताई गई अवधि के दौरान केवल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। यदि किसी उम्मीदवार को एनसीएचएम जेईई-2025 के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो वह एनसीएचएम जेईई-2025 से संबंधित आगे के स्पष्टीकरण के लिए 011 - 40759000 / 011 - 69227700 पर संपर्क कर सकता है या nchm@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। स्रोत: एनसीएचएम जेईई-2026