चेरियट कार्यक्रम के बारे में सी-डैक हार्मोनाइज्ड इंडस्ट्री स्किलिंग कार्यक्रम(चेरियट) इंजीनियरिंग, समकक्ष विषयों एवं कामकाजी छात्रों की कौशलता का बढ़ाने का एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम है। सी-डैक प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) का आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित क्षेत्रों में शोध एवं अनुसंधान कार्य करने वाला एक अग्रणी शोध एवं अनुसंधान संगठन है। चेरियट कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं सी-डैक उद्योग कौशल पाठ्यक्रम उन परामर्शदाताओं, शोध एवं अनुसंधान विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन, विकसित किया गया है जिनके पास रियल टाइम परियोजनाओं को लागू करने का व्यापक अनुभव है। पाठ्यक्रम के माध्यम से उद्योग से जुड़े मानकों और प्रक्रियाओं के अनुसार एंड-टू-एंड परियोजनाओं के लाइफसाइकिल के बारे में जानकारी प्राप्त हाेती है। शोध एवं अनुसंधान विशेषज्ञों द्वारा दिये जाने ऑनलाइन सत्रों तक पहुंच आसान हाेती है। इस डोमेन में नए प्रशिक्षणकर्ताओं के लिए संसाधनों के पूर्व-आवश्यकता पैक तक पहुंच को आसान बनाया जाता है। शिक्षार्थियों को उद्योग मानकों और प्रक्रियाओं से परिचित कराना। व्यावहारिक और एप्लीकेशन ओरियेन्टेड शिक्षण के 100 से ज्यादा घंटे उपलब्ध कराए जाते हैं। कोर्स फैसिलिटेटर्स के साथ आवश्यक लाइव इंटरैक्शन की सुविधा प्रदान की जाती है। पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक समापन पर प्रमाणपत्र और सफल मूल्यांकन पर आधारित सी-डैक प्रमाणित पेशेवर के रुप में प्रमाणित करना। चेरियट प्राेग्राम के लिए काैन आवेदन कर सकते हैं? हार्डवेयर / सॉफ्टवेयर विकास में शौक और रुचि रखने वाले कोई भी छात्र संबंधित पाठ्यक्रमों में नामांकन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या किसी समकक्ष विषय के उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं। प्रस्तुत पाठ्यक्रम वर्तमान में उभरती प्रौद्योगिकियों पर आधारित निम्नलिखित पाठ्यक्रम पेश किए गये हैं ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी और एप्लीकेशन डिवेलप्मन्ट (ब्लेंड) हार्डवेयर डिजाइन और डिवेलप्मन्ट (हेंड्स-ऑन) फॉर एंबेडेड सिस्टम एंड इंटरनेट ऑफ थिंग्स मल्टीलिंगुअल क्रॉसप्लेटफॉर्म मोबाइल ऐप डेवलपमेंट यूजिंग रिएक्ट नेटिव फ्रेमवर्क एवं फॉयरबेस(मेंटोर) कोर्स की अवधि क्या है? कोर्स की अवधि 2 महीने है। हालांकि, नामांकित उपयोगकर्ता पाठ्यक्रम शुरू होने की तारीख से 4 महीने के दौरान कभी भी पाठ्यक्रम सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। कैसे पंजीकृत करें ऑनलाइन पंजीकरण खुला है, और शिक्षार्थी www.meghsikshak.in/chariot पर जाकर पाठ्यक्रम में पंजीकरण और नामांकन कर सकते हैं।