प्राेटीन की शरीर में उपयाेगिता हमारे शरीर में दो तिहाई पानी के बाद दूसरा मुख्य हिस्सा प्रोटीन है जिससे हमारे सारे अंग बने हैं, जैसे की कोशिकाएं, मांसपेशिया, सभी अंग, बाल, नाखून, त्वचा, खून आदि। सभी प्रोटीन एमिनो एसिड्स से बनते हैं। मानव शरीर 20 एमिनो एसिड्स से मिलकर बना है। हमारा शरीर 11 एमिनो एसिड्स खुद बना सकता है बाकि 9 एमिनो एसिड्स हमें अपने भोजन से प्राप्त करने होते हैं यह सभी एमिनो एसिड्स हमें मिलते हैं भोजन में खाए जाने वाले फल, सब्जियों, अनाज, दालों, पशुओं से जैसे की मुर्गी का अंडा, मांस, दूध आदि। कार्यप्रणाली की दुरुस्त रखना प्रोटीन का उपयोग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। प्रोटीन हमारे शरीर की कार्यप्रणाली को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इस वीडियो में प्रोटीन्स के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है और प्रोटीन से सम्बंधित कुछ गलत धारणाओं के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई है।