अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है. योग सभी के लिए, सभी जातियों के लिए, सभी धर्मों और संस्कृतियों के लिए है। योग वास्तव में सार्वभौमिक है। जब हम योग करते हैं तो हम शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करते हैं, लेकिन यह सिर्फ चटाई पर व्यायाम करने के बारे में नहीं है। योग जीवन का एक तरीका है। स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण। विचारों और कार्यों में सचेतनता का एक तरीका। स्वयं, दूसरों और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का एक तरीका है ।- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का विषय, "स्वस्थ आयु के लिए योग", वर्तमान शताब्दी की सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के साथ ही अनेक अवसरों का सृजन भी करता है। विश्वभर में लोग पहले से कहीं अधिक दीर्घायु हो रहे हैं। हालांकि, असली चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि ये अतिरिक्त वर्ष स्वस्थ, सक्रिय, आत्मनिर्भर और सार्थक हों। योग शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करके, मानसिक कल्याण को बढ़ावा देकर और जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाकर स्वस्थ आयु की दिशा में एक सर्वकालिक और समग्र मार्ग प्रदान करता है। सामान्य योग अभ्यासक्रम मान्य योग अभ्यासक्रम को सभी विशेषज्ञों की सहमति से तैयार किया गया है। सीवाईपी में योग के सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए जनसाधारण के लिए दैनिक योगाभ्यास शामिल है। अभ्यासक्रम का उद्देश्य योग अभ्यास, योग निद्रा, प्राणायाम, ध्यान आदि के माध्यवम से शांति, सामंजस्य और स्वास्थ्य प्राप्ति करने के लिए जनता के बीच इसके प्रति जागरूकता पैदा करना है। सर्वोत्ताम योग सत्रों के वीडियो का आनंद लें, सीखते रहें और योगाभ्यास द्वारा लाभों को प्राप्त् करते रहें। आयुष मंत्रालय