परिचय यह लार बनाने के लिए उतरदायी पैरोटिड ग्रंथि या उसके नज़दीकी क्षति और शल्यचिकित्सा से प्राय: चेहरे की तंत्रिका की क्षति के परिणामस्वरूप तंत्रिका संबंधी विकार है। फ्रेज सिंड्रोम के लक्षण कान के निकट गाल पर लालिमा और पसीना हैं। ये लक्षण आमतौर पर प्रकट होते हैं, जब प्रभावित व्यक्ति कुछ विशेष प्रकार का भोजन खाता, देखता, स्वप्न देखना या उनके बारे में सोचता या बात करता है। नींबू की फाक खाने के बाद उस हिस्से में पसीने को देखकर इसका पता लगाया जा सकता है। लक्षण लालिमा (एरथीम (चमड़ी पर लाल लाल दाने)। आमतौर पर पसीना स्वाद संबंधी उत्तेजनाओं की प्रतिक्रिया में ऑरिकुलोटमपोराल तंत्रिका के त्वचीय वितारण में होता है। कभी-कभी यह उस हिस्से में दर्द के साथ जुड़ा हो सकता है, जो कि प्राय: जलने के समान होता है। दर्द के हमलों के बीच कभी-कभी अकड़न या अन्य बदली उत्तेजनाएं (बेहोशी या त्वचा की उत्तेजना/अपसंवेदन) होती हैं। इसे कभी-कभी "स्वाद संबंधी स्नायु शूल" कहा जाता है। कारण यह आमतौर पर पेरोटिड ग्रंथियों के नज़दीक शल्यचिकित्सा के दुष्प्रभाव स्वरुप या ऑरिकुलोटमपोराल तंत्रिका की चोट के कारण हो सकता है, जो कि पेरोटिड ग्रंथि से गुजरता है। अनुपयुक्त पुन: उत्पति के परिणामस्वरूप, पैरासिमिपेथिक तंत्रिका फाइबर त्वचा की सतह पर उत्पन्न हो जाता है, जिसके परिणामस्वरुप सामान्य लार की प्रतिक्रिया के बजाय खाने के पहले ही पसीना आ जाता है। निदान चिकित्सक लक्षणों के आधार पर रोग का पता लगाता है। प्रबंधन कोई प्रभावी उपचार नहीं है, लेकिन विभिन्न वैकल्पिक उपचार उपलब्ध हैं: बोटुलिनम टॉक्सिन ए का इंजेक्शन। तंत्रिका फाइबर गड़बड़ी की शल्य चिकित्सा संबंधी कार्रवाई (सर्जिकल ट्रांसेक्शन) (केवल अस्थायी उपचार)। स्कोपालैमीन जैसा एंटीकोलिनरिक दवा युक्त मलहम लगाएं। यदि लक्षण बने रहें, तो अपने चिकित्सक से परामर्श करें। जटिलताएं फ्रेज सिंड्रोम हाइपरहाइड्रोसिस: त्वचा से अत्यधिक पसीने के कारण होता है। विशेषताओं में शामिल है: पसीना। त्वचा की क्षीणता (मसृण)। दरार। नेशलन हेल्थ पाेर्टल एवं विकासपीडिया द्वारा स्वास्थ्य की बेहतर समझ के लिए केवल सांकेतिक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। किसी भी निदान/उपचार के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्त्राेत : नेशलन हेल्थ पाेर्टल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय , भारत सरकार।