परिचय क्यू बुख़ार एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो कि कोक्सीइला बर्नटीआई बैक्टीरिया के कारण होता है। इसका कारण फ्लू के लक्षणों जैसे कि उच्च तापमान, मांसपेशियों में दर्द और सिरदर्द के समान होता है। यह संक्रमण अलग तरह के छोटी कोशिका-बीजाणु को साँस के माध्यम से लेने और जानवरों के दूध, पेशाब, मल, योनि श्लेष्म, या वीर्य के संपर्क के परिणामस्वरूप होता है। शायद ही इसे टिक जनित रोग के नाम से भी जाना जाता है। क्यू बुख़ार में 'क्यू' का अर्थ 'क्वेरी' है। जब इस रोग को पहली बार पहचाना गया था, तब इसका कारण अज्ञात था। अब इसके कारण को समझ लिया गया है लेकिन नाम वही है। लक्षण सामान्यत: ऊष्मायन अवधि दो से तीन सप्ताह होती है। सबसे सामान्य दिखाई देने वाले लक्षण हल्के फ्लू के समान होते हैं, जिसमें निम्नलिखित शामिल है: बुख़ार की शुरुआत। अस्वस्थता। बहुत अधिक मात्रा में पसीना। गंभीर सिरदर्द। मांसलता में पीड़ा (मांसपेशियों का दर्द)। जोड़ो का दर्द। भूख में कमी। ऊपरी श्वसन समस्याएं। शुष्कता। कफ़। फुफ्फुसीय दर्द। ठंड लगना। उलझन। जठरांत्र संबंधी लक्षण, जैसे कि मतली और उल्टी। अतिसार। बुखार लगभग सात से चौदह दिन तक रहता है। कारण क्यू बुख़ार बैक्टीरिया को काक्सीला बुरनेटी (या सी बुरनेटी) के नाम से जाना जाता है। यह बैक्टीरिया सामान्यत: संक्रमित जानवर के माध्यम से फैलता है। मनुष्यों के लिए सबसे अधिक प्रभावित एवं सबसे अधिक जोखिम पैदा करने वाले जानवर इस प्रकार से हैं: भेड़ गाय बकरी पालतू जानवर जैसे कि कुत्ता, बिल्ली और गिनी पिग। निदान क्यू बुखार का निदान रक्त परीक्षण का उपयोग करके किया जाता है। रक्त परीक्षण: यदि सी बुरनेटी बैक्टीरिया है, जिसके कारण रक्त में क्यू बुख़ार उपस्थिति होता है, तो प्रतिरक्षा प्रणाली (शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली) उनको मारने के लिए एक तरह का एंटीबॉडी नामक प्रोटीन पैदा करता है। प्रबंधन एंटीबायोटिक्स जैसे कि डॉक्सिस्कीलाइन या टेट्रासाइक्लिन का उपयोग क्यू बुखार के लिए किया जा सकता है। गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को डॉक्सिस्किलाइन और प्रोफ्लॉक्सासिन नहीं दिया जाता हैं। मुख्य उपचार को-ट्राईमॉक्सासेल के साथ पांच सप्ताह तक चलता है। उपचार एंटीबायोटिक्स जैसे कि डॉक्सिस्कीलाइन या टेट्रासाइक्लिन का उपयोग क्यू बुखार के लिए किया जा सकता है। गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को डॉक्सिस्किलाइन और सीप्रोफ्लॉक्सासिन नहीं दिया जाता हैं। मुख्य उपचार को-ट्राईमॉक्सासेल के साथ पांच सप्ताह तक चलता है। नेशनल नेशलन हेल्थ पाेर्टल एवं विकासपीडिया द्वारा स्वास्थ्य की बेहतर समझ के लिए केवल सांकेतिक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। किसी भी निदान/उपचार के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्त्राेत : नेशलन हेल्थ पाेर्टल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय , भारत सरकार।