परिचय स्केवी एक चिकित्सीय स्थिति है, जो कि आहार में विटामिन सी की कमी के कारण होता है। विटामिन सी (जिसे एस्कॉर्बिक एसिड कहा जाता है) शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, जो कि कोलेजन बनाने के लिए भी आवश्यक है। कोलेजन विभिन्न प्रकार के ऊतकों जैसे कि त्वचा, रक्त वाहिकाओं, हड्डियों और उपास्थि (जिसमें जोड़ों की सतह शामिल है) में पाया जाने वाला एक प्रकार का प्रोटीन है। विटामिन सी के बिना, कोलेजन को बदला नहीं जा सकता है तथा विभिन्न प्रकार के ऊतक टूट जाते हैं। स्केवी नाविकों, समुद्री डाकुओं तथा समुद्र में लंबे समय से रहने वाले लोगों में सामान्यत: पाया जाता है। जबकि ज़ल्दी ख़राब होने वाले फलों और सब्जियों को संग्रहित किया जा सकता है (जिन्हें खाद्य और नमकीन मांस और सूखे अनाज के साथ बदला जा सकता है)। कुछ सैनिक लंबे समय तक इस तरह के खाद्य पदार्थों से वंचित हो जाते हैं, जिससे उनके शरीर में विटामिन सी कमी हो जाती है। कारण स्कर्वी आहार में विटामिन सी की कमी के कारण होता है। आमतौर पर इसके लिए अन्य योगदानकर्ता कारक उत्तरदायी हैं, जैसे कि: अल्कोहल या मादक पदार्थों पर निर्भरता। गंभीर मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां, जैसे कि गंभीर अवसाद या सिज़ोफ्रेनिया। उपचार जैसे कि कीमोथेरेपी, जिसके दुष्प्रभाव से मितली हो सकती है तथा उसके परिणामस्वरूप व्यक्ति की भूख कम हो सकती है। क्रोहन रोग या अल्सरेटिव कोलाइटिस रोग जैसे स्थितियां, जो कि भोजन पचाने की उनकी क्षमता को प्रभावित करती है। इन दोनों स्थितियों के कारण पाचन तंत्र के अंदर सूजन हो जाती है। निदान स्केवी का निदान लक्षणात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से किया जा सकता है। उपचार स्कर्वी का उपचार विटामिन सी युक्त आहार (जैसे कि संतरे, पपीता, स्ट्रॉबेरी, नींबू) खाने से किया जा सकता है। विटामिन सी की टेबलेट। नेशनल नेशलन हेल्थ पाेर्टल एवं विकासपीडिया द्वारा स्वास्थ्य की बेहतर समझ के लिए केवल सांकेतिक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। किसी भी निदान/उपचार के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्त्राेत : नेशलन हेल्थ पाेर्टल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय , भारत सरकार।