अगर आज हमारे घर में कोई बीमार पढ़ जाये तो परामर्श के लिए बाहर जाना एक चुनौती है. कोरोना के चलते और अत्यधिक प्रदूषण व बदलते मौसम की वजह से बहार जाने से पहले सोचना पड़ता है. ऐसे हालत में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ESANJEEVANIOPD की स्कीम एक वरदान है. यह सबके लिए फ्री है और काफी सारे राज्यों और यूनियन टेरिटरीज में लागु हो चुकी है. ये जनरल O.P.D. और कुछ विशेष चिकित्सा के लिए भी है. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार के कार्ड या अन्य दस्तावेज़ की जरुरत नही है और ना ही आपको अपने मोबाइल मे किसी भी प्रकार की एप्लीकेश्न इंस्टाल करने की आवश्यक्ता है । इसका प्रयोग करने के लिये आपके पास केवल एक मोबाईल, लैपटाप या कंप्युटर, इंट्रनेट कुनैक्शन के साथ होना चाहिये । इस वीडियो को अंत तक देखें। इसमें स्टेप बाई स्टेप समझाया गया है। इसको सबके साथ शेयर करें ताकि भारत सरकार की इस स्कीम का सबको लाभ मिल सके। स्रोत: सीनेजर्स क्लब