जानकारी का उद्देश्य

इस जानकारी का उद्देश्य दूर-दूराज के ग्रामीण इलाकों में रहनेवाले लोगों को कोरोना रोग से बचाव और उनके प्राथमिक प्रबंधन के तरीकों के संबंध में बताना और जागरूक करना है। चूंकि गांव के लोगों में इस बीमारी से संबंधित जानकारी और जागरूकता का अभाव है जिसके कारण समय पर उचित इलाज नहीं हो पा रहा है और स्थिति गंभीर हो रही है। इस पुस्तिका में कोरोना वायरस और उसके लक्षणों की सामान्य जानकारी दी जा रही है जिससे आम लोग, स्वास्थ्य कार्यकर्ता लक्षण को पहचानें और तत्काल इसके प्रबंधन की व्यस्था करें।

इस जानकारी का ये मतलब नहीं है कि किसी मेडिकल उपचार अथवा चिकित्सकीय सुझााव की अवहेलना किया जाए। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हों तो उन्हें अविलंब किसी अधिकृत मेडिकल डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए जिससे तुरंत इलाज द्राुरू हो सके।

याद रखें सावधानी ना बरतने पर कोरोना किसी को भी हो सकता है। इसलिए डरें या घबराऐं नहीं। हम सब इस दिशा में मिलजुलकर काम कर सकते हैं। गांव के प्रमुख लोगों से मिलकर ये सुनिश्चित करें कि सबको खाना और पानी मिले। गांव को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। तभी आपका गांव भी सुरक्षित रहेगा।

कैसे फैलती है कोरोना बीमारी

कोरोना बीमारी एक वायरस या एक प्रकार के विद्गााणु से होता है। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ये बीमारी फैलती है। जब इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता हैे। उसके छींटे आसपास की वस्तुओं पर गिरते हैं। इन छींटों के गिरने के स्थान या वस्तु के संपर्क में जब कोई दूसरा व्यक्ति आता है और उस वस्तु को छूने के बाद अपनी आंख को नाक को या मुंह को छूता है तब यह वायरस सांस के माध्यम से द्रारीर में प्रवेश करता है।

किन लोगों में यह बीमारी ज्यादा खतरनाक है?

कोई भी बुजुर्ग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हो उनके लिए कोरोना से संक्रमित होना मुश्किलें बढा सकता है। अगर कोई व्यक्ति पहले से किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित या कमजोर हो तो ऐसे लोगों को भी वायरस जल्दी से संक्रमित कर देता है।

स्त्राेत : स्वास्थ्य और संचार पेशेवरों की टीम द्वारा विकसित, समन्वयक-डॉ प्रदीप कुमार , डॉ एस के चौधरी, डॉ स्वर्ण सुमन, रेणुका तिवारी एवं उपेंद्र मिश्रा।