परिचय

इस रोग को 'चिकन त्वचा (चिकन स्किन)', 'लाइफन पिलारिस' या 'फोलिक्युलर केराटोसिस' के नाम से भी जाना जाता है। केराटोसिस पिलारिस त्वचा की स्थिति का एक प्रकार है, जिसका मूल कारण त्वचा के बालों या रोम में केराटिन बोले जाने वाले प्रोटीन का निर्मित होना है, जो कि त्वचा के बालों के रोम को अवरुद्ध करता है। यह ऑटोसोमल आनुवांशिक रोग है, जिसे त्वचा पर खुदरेपन, हल्की लालिमा और मुंहासों जैसी बाधाओं की उपस्थिति से पहचाना जाता है। यह अक्सर पीठ और बांहों के बाहरी हिस्सों (यद्यपि कोहनी से कलाई तक को भी प्रभावित कर सकता है) पर दिखाई देता है तथा जांघों, हाथों, पैरों और नितंबों या चिकनी त्वचा को छोड़कर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। यह आमतौर पर शुष्क त्वचा से पीड़ित रोगियों में पाया जाता है। सर्दियों के दौरान स्थिति प्राय: अधिक खराब हो जाती है।

लक्षण

प्रभावित त्वचा के पैच छोटे चुभन भरे दाने या ददोड़े (टाइनी स्पाकी बाम्प) के रूप में होंगे। यह त्वचा के रंग जैसे, लाल या भूरे रंग के हो सकते हैं। यह दाने (स्पॉटिंग) 'चिकन त्वचा (चिकन स्किन)' या स्थायी मुंहासे की उपस्थिति दर्शा सकते है तथा त्वचा पर रेगमाल की तरह खुदरापन महसूस होगा।

कुछ लोगों की त्वचा में खुजली होगी और दाने या ददोड़े के आसपास मामूली लालिमा हो सकती है। यह स्थिति संक्रामक नहीं है।

कारण

रोग के सटीक कारण अभी भी ज्ञात नहीं है, लेकिन यह पाया गया है, कि कुछ परिवारों में यह रोग एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होता है।

निदान

आमतौर पर रोग का निदान त्वचा की जांच करके किया जाता है। रोग का उपचार अभी भी ज्ञात नहीं है, लेकिन लक्षणों को प्रबंधित किया जा सकता है:

साबुन के बजाय साबुन रहित क्लींजर का उपयोग करना, क्योंकि साबुन त्वचा को शुष्क कर सकता है तथा स्थिति को और अधिक ख़राब हो सकती है।

त्वचा के शुष्क होने पर मॉइस्चराइज लगाना।

मॉइस्चराइज़र और इमाल्यन्ट (प्रशामक/त्वचा को मुलायम करने वाली दवा) केवल त्वचा के सूखापन को कम करने में सहायक है। इमाल्यन्ट, जिसमें यूरिया और लैक्टिक एसिड होता है, आमतौर पर सबसे अधिक प्रभावी हैं।

खुरदरी त्वचा से पपड़ी हटाने के लिए पपड़ी निकालने वाले फोम पैड या प्यूमिक स्टोन (झांवां पत्थर) से धीरे-धीरे त्वचा को रगड़ना।

गर्म स्नान के बजाय गुनगुने पानी से स्नान करना।

यह एक संकेतक जानकारी है। उपचार के उद्देश्य के लिए आपको अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

नेशनल नेशलन हेल्थ पाेर्टल एवं विकासपीडिया द्वारा स्वास्थ्य की बेहतर समझ के लिए केवल सांकेतिक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। किसी भी निदान/उपचार के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

स्त्राेत : नेशलन हेल्थ पाेर्टल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय , भारत सरकार।