प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान क्या है ?उत्तर - प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एक कैम्प है जिसमे कैम्प के दौरान पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ अथवा चिकित्सा अधिकारी की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच एवं सलाह की सेवायें निशुल्क प्राप्त होती है। अभियान के आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के आयोजन का उद्देश्य क्या है ?उत्तर - प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच उपलब्ध करवाते हुये उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला को चिन्हिकृत करते हुये उपचार एवं फोलोअप किये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन प्रारम्भ किया गया है। अभियान का आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कब और कहां आयोजित होता है ?उत्तर - प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह 9 तारीख को समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला /उप जिला /सेटेलाइट अस्पताल पर आयोजित किया जाता है। प्रमुख सेवाएँ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में क्या सेवाएँ दी जाती है ?उत्तर - प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान गर्भवती महिला की समस्त एएनसी जांचे जैसे एचआईवी एवं सिफलिस की जांच, खून की जांच, पेशाब की जांच, वजन लेना, ब्लड प्रेशर की जांच, पेट की जांच, बच्चे के हदय स्पन्दन की जांच, प्रसव पूर्व इतिहास की जानकारी आदि की। जाती है साथ ही आईएफए की गोलियां, टीटी के इन्जेक्शन, कैल्शियम की गोली तथा आवश्यकतानुसार आईवी आयरन सुकोज निशुल्क लगाया जाता है। सामान्य एएनसी में और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सामान्य एएनसी में और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में क्या फर्क है ?उत्तर - सामान्य एएनसी में एएनएम द्वारा सामान्य गर्भवती महिला की चार एएनसी जांच की जाती है,जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत स्त्री रोग विशेषज्ञ अथवा चिकित्सा अधिकारी द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की जाती है। आशा के कार्य आशा को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में क्या करना है ?उत्तर - आशा को अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से एएनसी जांच कराने हेतु प्रोत्साहित करना। आशा/एएनएम को क्या प्रोत्साहन राशि मिलेगी ?उत्तर - यह एएनएम व आशा का उत्तरदायित्व है इसलिए इसके लिए आपको प्रोत्साहन राशि नहीं मिलेगी। प्रसव कहां कराना है?उत्तर - सुरक्षित मातृत्व दिवस अथवा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पर स्त्रीरोग विशेषज्ञ से जांच के बाद विशेषज्ञ की सलाहानुसार चिन्हित उपयुक्त उच्च चिकित्सा संस्थान पर प्रसव कराने की योजना बनाई जायेगी। स्रोत: नेशनल हेल्थ मिशन, राजस्थान सरकार