मातृ मृत्यु अनुपात प्रश्न - मातृ मृत्यु अनुपात किसे कहते है ?उत्तर- एक लाख जीवित जन्म पर होने वाली मातृ मृत्यु की संख्या मातृ मृत्यु अनुपात कहलाती है। मातृ मृत्यु प्रश्न:- मातृ मृत्यु किसे कहते है ?उत्तर - गर्भावस्था प्रसव दौरान व प्रसव पश्चात 42 दिन के भीतर गर्भावस्था के कारणों से होने वाली 15 से 49 वर्ष की महिला की मृत्यु को मातृ मृत्यु कहते हैं। महिला की मृत्यु की सूचना प्रश्न - महिला की मृत्यु की सूचना देने पर क्या कोई प्रोत्साहन राशि है ?उत्तर- मातृ मृत्यु किसी भी 15-49 वर्ष की महिला की मृत्यु किसी भी कारण से घर/रास्ते में हो जाती है तो उसकी सूचना 104 अथवा ईमित्र कियोस्क मे माध्यम से 24 घण्टे के भीतर देने पर प्रथम सूचना प्रदाता को राशि रू 200/- का मोबाइल रिचार्ज किया जायेगा। प्रश्न - किस महिला मृत्यु की सूचना दी जा सकती है ?उत्तर- जिन महिलाओ की उम्र 15 वर्ष से 49 वर्ष हो तथा मृत्यु रास्ते/घर पर हुई हो चाहे मृत्यु किसी भी कारण से हुई हो उनकी सूचना दी जानी है। प्रमुख जानकारी प्रश्न - मृत महिला के संबंध में क्या-क्या जानकारी देनी होगी ?उत्तर- महिला की अनुमानित आयु, मृत्यु की दिनांक, समय, स्थान, पता, शहर का नाम, गॉव का नाम, जिला व कारण आदि की सूचना दी जायेगी। प्रश्न - क्या कोई भी व्यक्ति मृत महिला की सूचना दे सकता है ? उत्तर- हां, कोई भी व्यक्ति मृत महिला की सूचना दे सकता है। प्रश्न - मृत्यु की कितनी अवधि में सूचित किया जाना चाहिए ?उत्तर- मृत्यु के 24 घण्टे के भीतर। प्रश्न - क्या एक ही समय में एक से अधिक महिलाओं की मृत्यु हुयी है, तो उसकी सूचना दी जा सकती है ?उत्तर- हॉ, एक समय में एक से अधिक महिला मृत्यु (उम्र 15 वर्ष से 49 वर्ष तक) होने पर मृत्यु के 24 घण्टे के भीतर सूचना दी सकती है। प्रोत्साहन राशि प्रश्न - वर्तमान में आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सूचना के बदले राशि दी जा रही है क्या ? उत्तर- नही, अतः उनके द्वारा भी मृत्यु के 24 घण्टे के भीतर सूचना दिये जाने पर उन्हें भी इस योजना (राशि रू 200/- का मोबाईल रिचार्ज) का लाभ मिलेगा। मातृ मृत्यु के प्रमुख कारण प्रश्न - मातृ मृत्यु के क्या-क्या कारण है ?उत्तर- मातृ मृत्यु के प्रमुख कारण - रक्त स्त्राव, संक्रमण, उक्त रक्त चाप, गर्भपात एवं खून की कमी आदि है।प्रश्न - महिला की किस स्थान पर मृत्यु होने की सूचना देने पर मोबाइल रिचार्ज नही किया जायेगा?उत्तर- महिला की किसी भी अस्पताल में मृत्यु होने की सूचना देने पर मोबाइल रिचार्ज नहीं किया जायेगा। स्रोत: नेशनल हेल्थ मिशन, राजस्थान सरकार