1. आपको विकासपीडिया के बारे में कैसे पता चला? विकासपीडिया नियमित रुप से हमारे विभाग के कार्यक्रमों का भाग रहा है। 2. आप इसका उपयोग कैसे करते हैं? मैं यहां राज्य में शुरुआत के दिनों से विकासपीडिया कार्यक्रम से जुड़ा हुआ हूं और हर समय अपनी सेवाओं में विकासपीडिया कार्यक्रम को शामिल करता रहा हूं। 3. यह आपको कैसे प्रभावित करता है? राज्य भर में सीएससी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान, मुझे और मेरी टीम को पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री से फायदा पहुँचा है। इस पोर्टल में जीएसटी सेवाएं, डिजिटल इंडिया और डिजिटल भुगतान जैसे विषयों को सरल भाषा में बताया गया है। 4. इसका उपयोग करके आप अपने और दूसरों के जीवन में कैसे अंतर कर रहे हैं? सीएससी एसपीवी के रूप में, हम वर्तमान में आम आदमी के लाभ के लिए राज्य भर में 150 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं को चला रहे हैं। नई लॉन्च योजनाओं को बेहतर समझने के लिए वीएलई ने विकासपीडिया पोर्टल की मदद ली है चूँकि इस पोर्टल में सभी स्थानीय भाषाओं में जानकारी उपलब्ध है। 5. लोगों को कोई संदेश देना चाहेगें? विकासपीडिया पोर्टल एक अभिनव प्रयास है जहां सीएससी और वीएलई आम जनता के बीच सूचना और ज्ञान फैलाने के लिए इसका उपयोग करने के साथ इसकी जानकारी दूसरों को दे रहे हैं। एक सामान्य समझ विकसित करने के लिए किसान, छात्र, महिला एसएचजी सदस्य, युवा और उद्यमी को विकासपीडिया और सीएससी ने संयुक्त रूप से राज्य भर में कई प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया है। पोर्टल के बेहतर उपयोग के लिए प्रत्येक लाभार्थी के बीच जानकारी साझा करना आवश्यक है । श्री शंभू कुमार, राज्य एंकर, झारखण्ड सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, प्रोजेक्ट भवन, रांची।