केन्‍द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा पठन-पाठन में दक्षता और संख्‍यात्‍मक कौशल की समझ के लिए राष्‍ट्रीय पहल - निपुण भारत का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्‍य बच्‍चों में पठन-पाठन, लिखने और संख्‍यात्‍मक कौशल की दक्षता विकसित करना है।

श्री पोखरियाल ने बताया कि ये पहल नई शिक्षा नीति का मजबूत स्‍तंभ सिद्ध होगी। इस पहल के जरिये प्राथमिक शिक्षा के दौरान बच्‍चों में सीखने और संख्‍यात्‍मक कौशल की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। इस माध्‍यम से विद्यार्थी मूलभूत समस्‍याओं को संख्‍यात्‍मक कौशल की बेहतर समझ के साथ सुलझा सकेंगे। शिक्षा राज्‍यमंत्री संजय धोत्रे ने बतायाा कि ये पहल अगले पांच वर्षों में स्‍कूली शिक्षा का भविष्‍य बदल देगी। ये बच्‍चों में मजबूत नींव रखेगी और भविष्य में उच्‍च शिक्षा हासिल करने में मदद करेगी।

राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्‍वयन के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं। इस कड़ी में स्‍कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा शुरू किया गया निपुण भारत महत्‍वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान आज निपुण भारत पर लघु विडियो, गीत और कार्यान्‍वयन संबंधी दिशानिर्देश जारी किये गए।

स्त्राेत : समाचार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी।