महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन' योजना के तहत आवेदन देने और सहायता हासिल करने के लिए पात्र बच्चों की पहचान करने तथा उन्हें लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनों के प्रसंस्करण की सुविधा प्रदान करने की खातिर वेब आधारित पोर्टल pmcaresforchildren.in शुरू किया है। बच्चों के पंजीकरण और लाभार्थियों की पहचान पर मॉड्यूल को कार्यात्मक बनाया गया है। पोर्टल को आवश्यक जानकारी और मॉड्यूल के साथ नियमित रूप से अद्यतन किया जाएगा।

कोविड-19 महामारी के कारण माता-पिता दोनों या एकमात्र अभिभावक या कानूनी अभिभावक या गोद लेने वाले माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना का उद्देश्य स्थिर रूप से उन बच्चों की व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिन्होंने अपने माता-पिता को कोविड-19महामारी की वजह से खो दिया। यह स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनके कल्याण की व्यवस्था करता है, उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाता है और 23 साल की उम्र पर पहुंचने पर उन्हें 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के साथ एक आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए सक्षम करता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों/सभी केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों से अनुराेध किया है कि वे अपने राज्यों के जिलाधिकारियों को निर्देश दें कि वे 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन' योजना के तहत सहायता हासिल करने के लिए पात्र बच्चों की पहचान करें तथाpmcaresforchildren.in पोर्टल पर पात्र बच्चों का विवरण डालें, ताकि उन्हें तुरंत सहायता मिल सके।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें या देंखे।

स्त्राेत : पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार।