केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने मोबाइल एप्लिकेशन "फ्लड वॉच" लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य वास्तविक समय के आधार पर जनता को 7 दिनों तक बाढ़ की स्थिति की जानकारी और पूर्वानुमान प्रदान करना है। इन-हाउस विकसित हुए इस उपयोगकर्ता अनुकूल इस ऐप में पढ़ने योग्य और ऑडियो प्रसारण सामग्री है और सभी जानकारी 2 भाषाओं, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है। ऐप की मुख्य विशेषता में वास्तविक समय में बाढ़ की निगरानी शामिल है जहां उपयोगकर्ता पूरे देश में बाढ़ की नवीनतम स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं। ऐप विभिन्न स्रोतों से वास्तविक समय के नदी प्रवाह के डेटा का उपयोग करता है। ऐप निकटतम स्थान पर बाढ़ का पूर्वानुमान भी प्रदान करता है, जहां उपयोगकर्ता होम पेज पर ही अपने निकटतम स्थान पर बाढ़ से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अन्य प्रमुख विशेषताओं में से एक इंटरएक्टिव मानचित्र का उपयोग करके पूर्वानुमान लगाना शामिल है जहां उपयोगकर्ता सीधे मानचित्र से बाढ़ पूर्वानुमान (24 घंटे तक) या बाढ़ सलाह (7 दिनों तक) पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या उपयोगकर्ता सर्च बॉक्स में स्टेशन के नाम से भी जानकारी ले सकते हैं। जब ड्रॉप डाउन से किसी स्टेशन का नाम चुना जाता है, तो स्थान मानचित्र पर ज़ूम इन हो जाएगा। ऐप राज्य-वार/बेसिन-वार बाढ़ पूर्वानुमान (24 घंटे तक) या बाढ़ सलाह (7 दिन तक) भी प्रदान करेगा, जिसे ड्रॉपडाउन मेनू से राज्यवार या बेसिनवार विशिष्ट स्टेशनों का चयन करके एक्सेस किया जा सकता है। उपयोगकर्ता के अनुकूल ऐप एंड्रॉइड डिवाइस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और वैश्विक स्तर पर उपयोगकर्ताओं को व्यापक पहुंच प्रदान करता है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप जल्द ही एप्पल आईओएस पर भी उपलब्ध होगा। "फ्लडवॉच" ऐप सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिए उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स देश में बाढ़ की स्थिति के बारे में जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस से किसी के लिए भी सूचना पाना आसान होगा और बाढ़ के दौरान जोखिम को कम करेगा। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें