सरकार द्वारा बताया गया है कि खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान की सरकारी खरीद सुचारू रूप से चल रही है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य-एमएसपी पर किसानों से धान की खरीद की जा रही है। उपभोक्‍ता खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने बताया कि इस खरीफ मौसम में चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू और कश्‍मीर, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, तेलंगाना, राजस्‍थान, केरल, तमिलनाडु, बिहार, ओडिसा, महाराष्‍ट्र और आंध्र प्रदेश से दो सौ 90 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदारी की जा चुकी है।

सरकार के अनुसार 57 हजार 32 करोड़ रुपये लागत की सरकारी खरीद से 18 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। मंत्रालय ने बताया है कि खरीफ फसल की सबसे अधिक खरीदारी पंजाब, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में की गई है। मंत्रालय ने बताया कि इस मौसम में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर सरकारी खरीद से लगभग एक करोड़ 31 लाख 13 हजार चार सौ 17 किसान लाभान्वित हुए हैं, जिन्‍हें आठ करोड़ 94 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान की बिक्री से एक लाख 68 हजार आठ सौ 23 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्राप्‍त हुई।

स्त्रोत : समाचार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी, भारत सरकार।