<p style="text-align: justify;">रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने डिजिटल भुगतान को सशक्‍त और समावेशी बनाने के लिए आज मुंबई में फोन उपयोगकर्ताओं के लिए यू पी आई आधारित एकीकृत सुविधा की शुरूआत करने की घोषणा की है।</p> <p style="text-align: justify;">इस कदम से उपभोक्ताओं के लिए लेनदेन को आसान बनाने, वित्तीय बाजारों के विभिन्न क्षेत्रों में खुदरा ग्राहकों की भागीदारी बढ़ने और सेवा प्रदाताओं की क्षमता में वृद्धि की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक छोटे लेन देन के लिए 'ऑन-डिवाइस' वॉलेट की व्‍यवस्‍था के माध्यम से प्रक्रिया को सरल बनाने की भी योजना बना रहा है।</p> <p style="text-align: justify;">स्त्राेत : समाचार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी।</p>