सभा बिजली के काय अपने क्षेत्र के योग्य इलेक्ट्रीशियन से ही करवाए। बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मर, खंभों, फीडर खंभों और बिजली के उपकरणों से उचित दूरी बनाकर रखें। यदि आपके घर के पास के खंभे या ट्रांसफार्मर पर स्पार्किंग हो रही है, तो तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें। एक्सटेंशन कॉर्ड को कभी भी अधिक आवाजाही वाली जगहों पर न रखें, जहां वे अन्य उपकरणों के नीचे दबने या उन पर पैर पड़ने से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। अपने घर के पास खंभों पर इंटरनेट, केबल टीवी या टेलीफोन के तारों का जाल न बनने दें। यह आपकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। हमेशा अपने घर की वायरिंग लोड के हिसाब से स्टैंडर्ड रेटिंग वाले तार से करवाएं और तार आईएसआई मार्क प्रमाणित होना चाहिए। गर्मियों में गीजर के प्लग को निकाल दें और हमेशा ज्यादा रेटिंग वाले उपकरणों के लिए पावर सॉकेट का इस्तेमाल करें। बिजली के मीटर के पास कभी भी ज्वलनशील पदार्थ न रखें। बिजली के मीटर के पास वाहन, कार, दोपहिया वाहन आदि न पार्क करें। अपने इलेक्ट्रिकल वायरिंग, अर्थिंग और उपकरणों की नियमित जांच और सर्विसिंग करवाएं। कटे या टूटे तारों की नियमित रूप से जांच करें और उन्हें तुरंत बदलें।गर्मी का मौसम आ गया है, तुरंत तारों की जांच व मरम्मत करवाएं। गर्मी का मौसम आ गया है, तारों की तुरंत जाँच करवाएँ और उन्हें दुरूस्त करवाएँ। आग से बचने की योजना बनाएँ और उसका अभ्यास करें ताकि सभी को पता हो कि आपात स्थिति में कैसे सुरक्षित रूप से बाहर निकलना है। एक उपकरण के लिए केवल एक सॉकेट का उपयोग करें। टूटे हुए प्लग और स्विच को तुरंत बदलें। उपयोग के बाद उपकरण को बंद कर दें और प्लग को सॉकेट से हटा दें। लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने की स्थिति में मुख्य स्विच को बंद कर दें। तारों पर कभी भी अस्थायी या नंगे जोड़ न छोड़ें। बिजली के तारों को गर्म और गीली सतहों से दूर रखें। कालीन, चटाई या दरवाजे के नीचे तार न बिछाएँ। वे कुचले जा सकते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है। होटल, रस्तरा व्यावसायिक इमारती या घरा के अंदर स्माक अलाम लगाए आर हर महान उनका परीक्षण करें तथा साल में कम से कम एक बार बैटरी बदलें। अपने घर के मुख्य क्षेत्रों जैसे कि रसोई, गैरेज और फायरप्लेस के पास अग्निशामक यंत्र रखें। सुनिश्चित करें कि आपके घर में हर कोई जानता है कि उनका उपयोग कैसे किया जाता है। बिजली के आउटलेट / सॉकेट को ओवरलोड न करें। यदि आप रूम हीटर का उपयोग करते हैं, तो उन्हें किसी भी ज्वलनशील वस्तु जैसे कि पर्दे या फर्नीचर से कम से कम तीन फीट की दूरी पर रखें। कमरे से बाहर निकलते समय या बिस्तर पर जाते समय उन्हें बंद कर दें। बच्चों को आग के खतरों के बारे में सिखाएँ और आग लगने की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करनी है, यह भी सिखाएँ। माचिस और लाइटर को उनकी पहुँच से दर रखें। किसी भी शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग से बचने के लिए ए.सी. और अन्य उपकरणों की समय-समय पर सर्विसिंग करवाएं। बहुत पुराने ए.सी. का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे बिजली की खपत अधिक होती है और इसके कंप्रेसर के फटने का अंदेशा बना रहता है। अपने बिल का लोड ए.सी. के लोड के अनुसार ही स्वीकृत करवाएं। यदि आपको बिजली का कोई काम करना है तो सूखे जूते-चप्पल पहनकर करें। गीले स्थान पर बिजली का कोई काम न करें। बिजली के नेटवर्क से किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें और न ही किसी को करने दें। इससे जान को भी खतरा हो सकता है। बिजली के उपकरणों के आस-पास कोई ज्वलनशील वस्तु न रखें। रात को सोने से पहले या घर से बाहर जाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि गैस पाइपलाइन सिलेंडर रेगुलेटर से बंद हो। अपनी छत के दरवाजे की चाबी सभी के पास होनी चाहिए या फिर छत का दरवाजा खुला रख चाहिए ताकि आपात स्थिति में छत पर जाया जा सके। आपात निकासी के लिए अपने घर में रोलिंग रोप (रस्से वाली सीढ़ी) अवश्य रखें। कोई भी चीज बिजली के पैनल / स्विच से कम से कम 3 फीट की दूरी पर होनी चाहिए। क आपातकालीन स्थितियों में इन पैनल / स्विच तक जल्दी पहुंचना जरूरी होगा। स्रोत : सीईए की विद्युत सुरक्षा पुस्तक