परिचय - पीएम सूर्य घर 13 फरवरी, 2024 को शुरू की गई पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना का उद्देश्य, घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने की सुविधा देकर, परिवारों को मुफ़्त बिजली उपलब्ध कराना है। दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर पहल के तौर पर, PM-SGBY भारत के ऊर्जा परिदृश्य को एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के साथ नया रूप दे रही है, जिसका लक्ष्य मार्च 2027 तक 1 करोड़ परिवारों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करना है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भारत की ऊर्जा नीति में एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता, आर्थिक बचत तथा जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति करना है। यह योजना ऊर्जा के केंद्रीकृत मॉडल से विकेंद्रीकृत (decentralized) मॉडल की ओर संक्रमण का संकेत देती है। मुख्य विशेषताएँ लक्ष्य: 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर स्थापना मुफ्त बिजली: प्रति माह 300 यूनिट तकi सब्सिडी संरचना: इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सब्सिडी परिवार की औसत मासिक बिजली खपत और तद्नुरूप उपयुक्त रूफटॉप सौर संयंत्र क्षमता के आधार पर भिन्न होती है: औसत मासिक बिजली खपत (यूनिट) उपयुक्त छत सौर संयंत्र क्षमता सब्सिडी सहायता 0-150 1-2 किलोवाट 30,000/-रुपए से 60,000/- रुपए 150-300 2-3 किलोवाट 60,000/- रुपए से 78,000/-रुपए > 300 3 किलोवाट से ऊपर 78,000/-रुपए आनुशंगिक-मुक्त ऋण: परिवारों को 3 किलोवाट तक की आवासीय छत सौर (आरटीएस) प्रणाली की स्थापना के लिए लगभग 7 प्रतिशत ब्याज पर आनुशंगिक-मुक्त, कम ब्याज वाले ऋण तक पहुंच प्राप्त होगी। तंत्र: रूफटॉप सोलर + नेट मीटरिंग पात्रता परिवार भारत का नागरिक होना चाहिए। परिवार के पास एक वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए। परिवार के पास अपना घर होना चाहिए, जिसकी छत सोलर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो। परिवार ने सोलर पैनल के लिए कोई अन्य सब्सिडी प्राप्त न की हो। आवेदन प्रक्रिया सब्सिडी आवेदन और विक्रेता चयन: परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहा वे छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने के लिए उपयुक्त विक्रेता का चयन भी कर सकते हैं। राष्ट्रीय पोर्टल उचित सिस्टम आकार, लाभ कैलकुलेटर, विक्रेता रेटिंग और अन्य प्रासंगिक विवरणों के बारे में जानकारी प्रदान करके निर्णय लेने में सहायता करेगा। राष्ट्रीय पोर्टल पर सभी दस्तावेजों को सही ढंग से दर्ज किए जाने के साथ, उपभोक्ता द्वारा किए गए छूट अनुरोध के बाद सीएफए को संसाधित करने में लगने वाला औसत समय लगभग 15 दिन है। मुख्य लाभ प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में भाग लेने वाले परिवारों को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किए जाते हैं: परिवारों के लिए मुफ्त बिजली: यह योजना सब्सिडी वाले छतों पर सौर पैनल लगाने के माध्यम से परिवारों को मुफ्त बिजली प्रदान करती है, जिससे उनकी ऊर्जा लागत में काफी कमी आती है। सरकार के लिए बिजली की लागत में कमी: सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने से, इस योजना से सरकार को बिजली की लागत में वार्षिक रूपसे अनुमानित 75,000 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है। नवीकरणीय ऊर्जा का बढ़ता उपयोग: यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने को प्रोत्साहित करती है, जिससे भारत में अधिक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा मिश्रण में योगदान मिलता है। कार्बन उत्सर्जन में कमी: इस योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा को अपनाने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे भारत की कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा। आदर्श सौर गांव योजना के " मॉडल सोलर विलेज " घटक के अंतर्गत, पूरे भारत में प्रत्येक जिले में एक मॉडल सोलर विलेज स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना है। इस घटक के लिए 800 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जिसमें प्रत्येक चयनित मॉडल सोलर विलेज को 1 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। उम्मीदवार गांव के रूप में अर्हता प्राप्त करने के लिए, यह 5,000 (या विशेष श्रेणी के राज्यों में 2,000) से अधिक आबादी वाला राजस्व गांव होना चाहिए। गांवों का चयन एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) द्वारा पहचाने जाने के छह महीने बाद उनकी समग्र वितरित अक्षय ऊर्जा (आरई) क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। प्रत्येक जिले में सबसे अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वाले गांव को 1 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता अनुदान मिलेगा। डीएलसी की देखरेख में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी कार्यान्वयन की देखरेख करेगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि ये आदर्श गांव सफलतापूर्वक सौर ऊर्जा में परिवर्तित हो जाएं और देश भर में अन्य के लिए एक मानदंड स्थापित करें। रणनीतिक महत्व ऊर्जा लोकतंत्रीकरण (Prosumer मॉडल): उपभोक्ता स्वयं उत्पादक बनता है ऊर्जा आत्मनिर्भरता: आयातित जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में कमी जलवायु प्रतिबद्धताएँ: NDCs एवं Net Zero 2070 लक्ष्यों के अनुरूप DISCOM दबाव में कमी: पीक डिमांड का विकेंद्रीकरण बहुआयामी प्रभाव प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से व्यक्तिगत परिवारों और पूरे देश के लिए दूरगामी परिणाम होने की उम्मीद है: घरेलू बचत और आय सृजन: घरों को अपने बिजली बिलों पर महत्वपूर्ण बचत का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें अपने रूफटॉप सोलर सिस्टम द्वारा उत्पादित अधिशेष बिजली को डिस्कॉम को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। उदाहरण के लिए, 3-किलोवाट सिस्टम औसतन प्रति माह 300 से अधिक यूनिट उत्पन्न कर सकता है, जो ऊर्जा और संभावित राजस्व का एक विश्वसनीय स्रोत प्रदान करता है। सौर क्षमता का विस्तार: इस योजना से आवासीय क्षेत्र में छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के माध्यम से 30 गीगावाट सौर क्षमता जुड़ने का अनुमान है, जो भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा। पर्यावरणीय लाभ: इन छत प्रणालियों के 25 वर्ष के जीवनकाल में, यह अनुमान लगाया गया है कि यह योजना 1000 बीयू बिजली उत्पन्न करेगी, तथा सीओ2 उत्सर्जन में 720 मिलियन टन की कमी लाएगी, जिससे पर्यावरण पर पर्याप्त सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रोजगार सृजन: इस योजना से विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला, बिक्री, स्थापना, संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम), और अन्य सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 17 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है, जिससे देश में रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मॉडल सोलर विलेज पहल ग्रामीण क्षेत्रों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनने में सहायता करती है, जो सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम भारत को हरित, अधिक ऊर्जा-कुशल भविष्य की ओर अग्रसर करता है, तथा अक्षय ऊर्जा में इसके नेतृत्व को मजबूत करता है। यह योजना केवल एक सब्सिडी कार्यक्रम नहीं, बल्कि "घर-घर ऊर्जा उत्पादन" के माध्यम से भारत को एक विकेंद्रीकृत, टिकाऊ और आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रणाली की ओर ले जाने वाला परिवर्तनकारी कदम है, जो आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण दोनों को सुनिश्चित करता है।