बिजली खपत के संबंध में नए निर्देश झारखंड सरकार ने आम बिजली उपभोक्ताओं को प्रति महीने 100 युनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। लाभार्थी ये लाभ उन्ही उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 300 युनिट तक ही बिजली की खपत करते हैं। 300 युनिट से ज्यादा की खपत होने पर इस योजना का लाभ नही मिलेगा। सबसे अधिक लाभ ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा।क्योकि उनकी खपत 100 युनिट के आसपास ही रहती है। महत्वपूर्ण बिंदु बिजली चोरी रोकने के लिए राज्य सरकार ग्रिड से लेकर ट्रांसफार्मर और उपभोक्ताओं के घरों तक स्मार्ट मीटरिंग की व्यस्था की जाएगी। झारखंड रिन्युबल एनर्जी डेवलपमेंट अॅथोरिटी के माध्यम से केद्र प्रायोजित कुसुम योजना के तहत राज्य सरकार 10 हजार किसानों को अनुदानित दर पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। आगामी वितीय वर्ष में राज्य में फल सब्जी फूलों के भंडारण के लिए पांच मीट्रिक टन क्षमता के कुल 24 सोलर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार संस्थाओं व छात्रावासों में अनुदानित दर पर दो लाख लीटर क्षमता का सोलर गर्म जल संयंत्र लगाया जाएगा स्त्रोत : ऊर्जा विभाग, झारखंड सरकार।