योजना/ कार्यक्रम का नाम - ग्रामीण जल प्रबंधन विकेन्द्रीकरण उद्देश्य - ग्राम में जल एवं स्वच्छता संबंधी चेतना जागरण। मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - • सभी ग्रामीण • ग्रामीण जल एवं स्वच्छता प्रबंधन के तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन । • जल सहिया का चयन, जिसके द्वारा जल एवं स्वच्छता संबंदी चेतना जागरण का कार्य । • सरकार द्वारा जल सहिया का प्रक्षिक्षण । सम्पर्क - जल सहिया/कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता से सम्पर्क करना चाहिए । योजना/ कार्यक्रम का नाम - ग्रामीण जलापृति योजना (पाईपों से) उद्देश्य - गाँवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति । मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - • सभी ग्रामीण • 1000 से अधिक आबादी वाले गाँवों में लागु । • 12वीं पंचवर्षीय योजना में 25% आबादी को योजना के तहत लाभ देने का लक्ष्य । सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता से सम्पर्क करना चाहिए । योजना/ कार्यक्रम का नाम - राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम उद्देश्य - राज्य के सभी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना । मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - • सभी ग्रामीण • उच्च प्रवाही नलकूप की स्थापना। • फ्लोराइड एवं आर्सोनिक रिमूवल सयंत्र की स्थापना। • आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्राथमिकता/ मध्य विधालयों, अनाच्छादित टोलों में नलकूपों का निर्माण • नलकूपों की पुनर्स्थापना। सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता से सम्पर्क करना चाहिए । योजना/ कार्यक्रम का नाम - प्रति पंचायत 5-5 नलकूप निर्माण योजना उद्देश्य - पेयजल आपूर्ति करना । मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - • विधायक अनुसंशा पर आधारित । • नलकूपों का पुनर्स्थापना। • प्रत्येक पेयजल सुविधा विहीन पंचायत में 5-5 नये नलकूपों का निर्माण । सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता से सम्पर्क करना चाहिए । योजना/ कार्यक्रम का नाम - शहरी जलापूर्ति योजना उद्देश्य - शहरी क्षेत्रों में जला पूर्ति मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - • पेयजल आभावग्रस्त शहरों को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल की आपूर्ति । • जल-मापक यंत्र की अधिष्टापना • आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती। • प्रथम चरण में धनबाद का चयन। सम्पर्क - कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता/ अधीक्षण अभियंता से सम्पर्क करना चाहिए। योजना/ कार्यक्रम का नाम - सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम उद्देश्य - स्वच्छता आच्छादन हेतु शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराना, जल-जनित रोगों एवं मल-जनित रोगों से रोगमुक्त बनाना तथा पर्यावरण को प्रदुषण से बचाना । मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - • सभी BPL परिवार। • व्यक्तिगत शौचालयों, विधालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालयों की सुविधा। • निर्मल ग्राम पुरुस्कार दिये जाने का प्रावधान। • सैनेटरी काम्प्लेक्स का निर्माण • प्रखण्ड विकास कार्यालय द्वारा कार्यान्वयन। सम्पर्क - जल सहिया /कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता/ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से सम्पर्क करना चाहिए । योजना/ कार्यक्रम का नाम - बिरसा निर्मल ग्राम योजना उद्देश्य - वर्ष 2012 तक सभी BPL परिवारों को शौचालयों, की सुविधा उपलब्ध करना । मुख्य बिन्दु/ विशेषताएं - • सभी BPL परिवार। • सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान का अंग। • लाभार्थी BPL परिवार। • अल्प व्यय शौचालयों निर्माण हेतु प्रतिदिन परिवार 1200 रू प्रोत्साहन राशि अनुदान के रूप में। • सरकारी विधालयों में लड़के/ लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण। • आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण। • प्रत्येक गाँव के लिए बिरसा मुण्डा निर्मल ग्राम पुरस्कार का प्रावधान। सम्पर्क - जल सहिया /कनीय अभियंता/ सहायक अभियंता/ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से सम्पर्क करना चाहिए। स्त्रोत: झारखण्ड सरकार