6033 गांवों के लिए दूरस्थ ग्रामीण विद्युतीकरण योजना मंजूर 11 वीं योजना के दौरान 6033 गांवों और बस्तियों के लिए दूरस्थ ग्रामीण विद्युतीकरण (RVE) मंजूर की गई और तमिलनाडु और उड़ीसा सहित विभिन्न राज्यों के 5211 गांवों एवं बस्तियों में काम पूरा हो चुका है। अक्षय ऊर्जा केंन्द्र को हर जिले में खोलने की योजना नवीन और नवीनीकरण (एमएनआरई) ऊर्जा मंत्रालय द्वारा देश के सभी जिलों में अक्षय ऊर्जा केंन्द्र स्थापित किये जाएंगे। 287 अक्षय ऊर्जा केंन्द्र और 113 आदित्य सोलर केंन्द्र को स्थापित करने की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। इस योजना में दो वर्ष की अवधि के लिए, केंन्द्र संचालन हेतु आवर्ती अनुदान और प्रोत्साहन के रूप में वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। स्रोत: पीआईबी संबंधित स्त्रोत 1. India Environment Portal