एमएसएमई के लिए ब्याज अनुदान योजना

यह योजना COVID-19 महामारी से प्रभावित होने वाले छोटे व्यवसायों को ब्याज अनुदान देने के लिये है। इस योजना की घोषणा आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एमएसएमई से संबंधित उपायों को लागू करने के लिए की गई है।

मिलने वाला लाभ

2% का ब्याज अनुदान 12 महीने की अवधि के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत सभी शिशु ऋण पात्रधारी उधारकर्ताओं को मिलेगा।

जिन उधारकर्ताओं को आरबीआई के कोविड-19 नियामक पैकेज के अंतर्गत अपने संबंधित ऋणदाताओं द्वारा ऋणस्थगन की अनुमति दी गई है उनके लिए यह योजना 01 सितंबर, 2020 से 31 अगस्त, 2021 तक 12 महीने की अवधि तक ऋणस्थगन की अवधि के पूरा होने के बाद लागू होगी । अन्य उधारकर्ताओं के लिए इस योजना की अवधि 01 जून, 2020 से 31 मई, 2021 तक होगी।

पीएमएमवाई के अंतर्गत, आय सृजन गतिविधियों के लिए 50,000 रुपये तक के ऋण को शिशु ऋण कहा जाता है। अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, गैर बैंकिंग वित्त कंपनियां और माइक्रो फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस, मुद्रा लिमिटेड के साथ पंजीकृत जैसे सदस्य ऋण संस्थानों तक पीएमएमवाई ऋण विस्तारित हैं।

पात्रता

इस योजना को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करने वाले उन ऋणों तक विस्तारित किया जाएगा- 31 मार्च, 2020 तक बकाया; और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, 31 मार्च 2020 तक एवं योजना अवधि के दौरान नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) की श्रेणी में नहीं आते हों।

एनपीए श्रेणी में नहीं आने वाले महीनों की अवधि एवं खाता के एनपीए श्रेणी में आने के बाद से फिर पर्फॉर्मिंग एसेट होने की अवधि में यह ब्याज अनुदान देय होगा। यह योजना ऋण का नियमित पुनर्भुगतान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करेगी।

कार्यान्वयन करने वाली संस्था

यह योजना भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी और योजना संचालन की अवधि 12 महीने होगी।

संपर्क करें

पात्रधारी उपयोगकर्ता अपने शिशु ऋण खाते वाले बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानने के लिए, यहां क्लिक करें।