इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। मिलने वाले लाभ विनिर्माण क्षेत्र में स्वीकार्य परियोजना/ इकाई स्थापनी की अधिकतम लागत सीमा 25 लाख रुपये है। और व्यवसाय/सेवा क्षेत्र में यह 10 लाख रुपये है। पीएमजीईपी (परियोजना लागत के संदर्भ में) के अंतर्गत सब्सिडी की दर - सामान्य वर्ग के लिए - 15% (शहरी), 25% (ग्रामीण) - विशेष (एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक/महिला, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक रूप से विकलांग, एनईआर, पहाड़ी और सीमा क्षेत्र आदि) - 25% (शहरी), 35% (ग्रामीण) कुल परियोजना लागत की शेष राशि बैंकों द्वारा मियादी ऋण और कार्यशील पूंजी के रूप में प्रदान की जाएगी। पात्रता/योग्यता 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति । विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजना और व्यवसाय/सेवा क्षेत्र में 5 लाख रुपये से अधिक की परियोजना के लिए। पीएमईजीपी के अंतर्गत योजना के तहत सहायता केवल विशिष्ट नई स्वीकार्य परियोजना के लिए ही उपलब्ध है। स्वयं सेवी समूह (बीपीएल समेत जिन्होंने अन्य किसी योजना के तहत लाभ न लिया हो) भी पीएमईजीपी के अंतर्गत सहायता के लिए योग्य हैं,सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत संस्थान, उत्पादक कोऑपरेटिव सोसायटी और चैरिटेबल ट्रस्ट इसके अंतर्गत पात्रधारी हैं। मौजूदा इकाइयाँ (पीएमआरवाई, आरईजीपी या भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के तहत) और वे इकाइयाँ जो भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के तहत पहले ही सरकारी सब्सिडी ले चुकी हैं। इसके अंतर्गत पात्र नहीं हैं। कैसे आवेदन करें? केवीआइसी के राज्य/ मंडल निदेशक केवीआइबी और संबंधित राज्य के उद्योग निदेशक (DIC के लिए) के साथ विमर्श के बाद स्थानीय रूप से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें पीएमईजीपी के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थियों से परियोजना के प्रस्तावों के साथ-साथ उद्यम की स्थापना / सेवा इकाइयों की शुरुआत के प्रस्तवा आमंत्रित किये जाएंगे। लाभार्थी अपना आवेदन इस लिंक https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/pmegphome/index.jsp पर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रिंटआउट लेकर और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करा सकते हैं। संपर्क करें राज्य निदेशक, केवीआईसी पीएमइजीपी योजना दिशानिर्देश विस्तृत योजना दिशानिर्देश मौजूदा सफल पीएमइजीपी/ मुद्रा इकाइयों के विस्तार के लिए पीएमइजीपी के तहत दूसरी वित्तीय सहायता के लिए दिशानिर्देश केवीआइसी कार्यालय संपर्क विवरण