उद्देश्य इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है, समाज का वह वर्ग जिसका शैक्षणिक स्तर देश में न्यूनतम है और शिक्षकों/व्यावसायिकों तथा नियुक्ति के अन्य उच्च स्तर के पदों के लिए योग्य बनाने की दृष्टि से एम. फिल और पीएच. डी के पाठ्यक्रमों को पढ़ने के लिए अध्येतावृत्ति और राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त उच्च संस्थाओं में छात्रवृत्ति के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के रुप में उच्चतर शिक्षा प्राप्त करना है। लाभ अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित अध्येतावृत्ति/छात्रवृत्ति राशि का भुगतान लाभार्थियों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से आधार पेमेंट ब्रिज के द्वारा आधार आधारित सीड बैंक से जनजाति मामलाें के मंत्रालय के द्वारा किया जाएगा। पात्रता संबंधित संस्थानों द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार अधिसूचित संस्थानों में प्रवेश पाने वाले अनसूचित जनजाति के छात्र योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। कैसे आवेदन करें अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियाें की उच्चतर शिक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति और छात्रवृत्ति(अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए औपचारिक उच्च स्तरीय शिक्षा ) संपर्क करें उच्च शिक्षा विभाग आवेदन पत्र अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियाें की उच्चतर शिक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति और छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र।