उद्देश्य केन्द्र द्वारा प्रायोजित ‘राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएसएस)’ योजना मई, 2008 में प्रारंभ की गई थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जिससे कक्षा VIII के उपरांत विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके और उन्हें माध्यमिक स्तर तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। मिलने वाले लाभ चयनित छात्रों को सरकारी, सरकार द्वारा सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में कक्षा IX-XII तक अध्ययन करने के लिए प्रति छात्र प्रतिवर्ष 6000/- रूपए (500 रूपए प्रतिमाह) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। पात्रता वे छात्र जिनके माता-पिता की समस्त स्रोतों से आय 1,50,000 रूपए से अधिक नहीं है, यह छात्रवृत्ति पाने के पात्र हैं। राज्य सरकार के मानकों के अनुसार आरक्षण है। आवेदन कैसे करें राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना का फार्म देंखे। संपर्क करें उच्च शिक्षा विभाग आवेदन पत्र राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना का आवेदन पत्र देंखे।