योजना का उद्देश्य

डेयरी क्षेत्र पर कोविड-19 के आर्थिक प्रभावों को कम करने के लिए मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने डेयरी क्षेत्र की गतिविधियों में संलग्नरत डेयरी सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (एसडीसी और एफपीओ) को सहायता प्रदान करने के लिए "डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज अनुदान" नामक नई योजना की शुरुआत की है। । यह योजना राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), आनंद के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी।

कार्यान्वयन की अवधि

यह योजना 2020-21 के दौरान लागू की जानी है।

हितग्राही पात्र

डेयरी सहकारिता समितियां और किसानो के स्वामित्व वाली दूध उत्पादक कंपनियां ।

लाभ

दूध को उपयोगी संरक्षित उत्पाद और अन्य दूध के उत्पाद बनाने वाली सहकारी समितियों और किसानों के स्वामित्व वाली दुग्ध उत्पादक कंपनियों की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए, 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के दौरान अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक/आरआरबी / सहकारी बैंक/वित्तीय संस्थान से ली गई कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

इस योजना में 2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है, जिसमें शीघ्र और समय पर पुनर्भुगतान/ ब्याज सेवाओं की स्थिति में प्रति वर्ष 2% के लाभ का अतिरिक्त अनुदान दिये जाने का प्रावधान है।

संपर्क करें

अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी बैंक या एनडीडीबी से संपर्क करें।

स्रोत: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय।