सरकार ने "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना" के नाम से राहत पैकेज की घोषणा की जिसका उद्देश्य महामारी से सबसे अधिक प्रभावित गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान करना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत एलपीजी कनेक्शन का लाभ लेने वाले गरीब परिवारों के लिए भी पैकेज में राहत सहायता शामिल है। लाभ पीएमजीकेवाई के अंतर्गत पीएमयूवाई उपभोक्ताओं को 14.2 किलो के सिलिंडर की 3 रिफिल मुफ्त मिलेंगी एवं ओएमसी द्वारा अग्रिम खुदरा बिक्री मूल्य राशि पीएमयूवाई ग्राहकों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। वह राशि वितरक से रीफिल लेने के समय निकाली जा सकती है। यह योजना अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 की अवधि में मान्य होगी। पात्रता पीएमयूवाई योजना का लाभ लेने वाले पीएमयूवाई योजना के अंतर्गत लाभार्थी की पात्रता है गरीब परिवार से जुड़ी एक वयस्क महिला जिसके घर में एलपीजी कनेक्शन नहीं है विस्तारित योजना के अंतर्गत वर्तमान श्रेणियों के अलावा लाभार्थी पात्र (यानि:SECC 2011 सूची या सात चिन्हित श्रेणियों में जैसे एससी/ एसटी परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) (ग्रामीण), के लाभार्थी, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) ,वनवासी, सबसे पिछड़ा वर्ग (एमबीसी), चाय और पूर्व-चाय उद्यान में कार्य करने वाली जनजातियां, नदी द्वीप में रहने वाले लोग) संपर्क करें पीएमयूवाई कनेक्शन देने के लिए पंजीकृत गैस एजेंसियों से लाभार्थी संपर्क कर सकते हैं।