उद्देश्य सार्वभौमिक महिला हेल्पलाइन(फोन सहायता) योजना का उद्देश्य रेफरल(निर्देशपरक) माध्यम से होने वाली हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे तत्काल और आपातकालीन सहायता प्रदान करना(उपयुक्त प्राधिकरण जैसे पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, अस्पताल से उन्हें जोड़ना) और देश भर में महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में एक समान नंबर के माध्यम से जानकारी देना है। लाभ हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता और सूचना की उपलब्धता के लिए 24 घंटे टोल-फ्री दूरसंचार सेवा प्रदान करना। स्थानीय क्षेत्र के किसी विशेष स्थान पर रहने वाली या कार्यरत, हिंसा से प्रभावित महिला को उनके सुविधाजनक स्थान पर उचित सहायता सेवा, सरकारी योजना और कार्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना। पात्रता किसी सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में हिंसा का सामना कर रहीं व महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों या योजनाओं के बारे में जानकारी चाहने वाली महिला या लड़की। आवेदन कैसे करें निकट के सार्वभौमिक महिला फोन सहायता (हेल्पलाइन) योजना के लिए उपलब्ध अस्पताल में संपर्क करना संपर्क करें हिंसा, आपदा या परेशानी से प्रभावित महिला महिला फोन सहायता (हेल्पलाइन) दिन में 24 घंटे और सप्ताह में 7 दिन-लैंडलाईन, मोबाइल फोन कॉल, ईमेल, वेब पेज, फेसबुक, ट्विटर, माईगव आदि के माध्यम से सुलभ होगी। आवेदन पत्र निकट के सार्वभौमिक महिला फोन सहायता(हेल्पलाइन) योजना के लिए उपलब्ध अस्पताल