मेरा गांव मेरी धरोहर (एमजीएमडी) राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन के तहत संस्कृति मंत्रालय की एक अखिल भारतीय पहल है और इसे 27 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। उद्देश्य भारत सरकार ने मेरा गांव, मेरी धरोहर (एमजीएमडी) कार्यक्रम के तहत सभी गांवों का मानचित्रण और दस्तावेजीकरण करने का निर्णय लिया है। एमजीएमडी पर एक वेब पोर्टल भी 27.07.2023 को लॉन्च किया गया। एमजीएमडी भारतीय गांवों के जीवन, इतिहास और लोकाचार की विस्तृत जानकारी संकलित करने और इसे विजिटर के लिए वर्चुअल तौर पर तत्क्षण उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। एमजीएमडी पोर्टल भारत के 6.5 लाख गांवों का सांस्कृतिक मानचित्रण एक आभासी मंच पर उपलब्ध कराया जा रहा है - https://mgmd.gov.in/ एमजीएमडी के तहत, जानकारी नीचे दी गई सात व्यापक श्रेणियों के तहत एकत्र की जाती है- कला एवं शिल्प ग्राम पारिस्थितिक रूप से उन्मुख गांव भारत की पाठ्य और शास्त्रीय परंपराओं से जुड़ा स्कोलास्टिक गांव रामायण, महाभारत और/या पौराणिक धरोहर और मौखिक महाकाव्यों से जुड़ा महाकाव्य गांव स्थानीय और राष्ट्रीय इतिहास से जुड़ा ऐतिहासिक गांव वास्तुकला विरासत गांव कोई अन्य विशेषता, जैसे मछली पकड़ने वाला गांव, बागवानी गांव, चरवाहा गांव आदि, जिसे उजागर करने की आवश्यकता हो सकती है।