कन्या सुमंगला योजना- परिचय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना 1 अप्रैल 2019 से शुरू की गई है । योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। इस योजना के तहत लड़कियों की शिक्षा के लिए 15,000/- तक की वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाएगी। प्रक्रिया निर्धारित सहायता राशि सीधा लड़कियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। यह राशि किस्तों में प्रदान करवाई जाएगी। मिलने वाले लाभ पहली किस्त 2000/- रूपये कन्या के जन्म के समय प्रदान करवाई जाएगी। दूसरी किस्त 1000/-रूपये टीकाकरण के समय प्रदान कराई जाएगी। तीसरी किस्त 2000/- रूपये बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश के समय प्रदान कररा जाएगी। चौथी किस्त 2000/- रूपये बालिका के छठी कक्षा में होने पर प्रदान कराई जाएगी। पांचवी किस्त 3000/- रूपये बालिका के 9वीं कक्षा में प्रवेश होने पर प्रदान कराई जाएगी। छठी किस्त 5000/- रूपये बालिका के कॉलेज प्रवेश पर प्रदान कराई जाएगी। योजना से संबन्धित समस्त जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संलग्न फाइल में देखा जा सकता है | कन्या सुमंगला योजना -वीडियो देखने के लिए क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें। लाभार्थी लड़कियां लाभ लड़कियों के जन्म एवं उनकी शिक्षा हेतु निम्न आय वर्ग के परिवारों को सहायता राशि आवेदन कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन