उद्देश्य संकटग्रस्त महिलाओं विधवा, निराश्रित, तिरस्कृत, परित्यक्ता को आश्रय व सहारा प्रदान करने तथा निःशुल्क परिपालन व पुर्नवास के लिए प्रदेश में 03 स्वाधार गृह का संचालन बिलासपुर, सरगुजा एवं कांकेर में किया जा रहा है। इस योजना में केन्द्र एवं राज्य का अंशदान 60:40 का है। मिलने वाले लाभ संस्था में इन महिलाओं के निःशुल्क आवास, भरण-पोषण, शिक्षण, प्रशिक्षण, विविध सहायता और पुर्नवास व्यवस्था की जाती है। सम्पर्क सम्बन्धित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी। आवेदन करने के लिए या ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें। स्त्राेत : महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, छत्तीसगढ़।