संक्षिप्त उद्देश्य अल्पसंख्यकों के लिए बने छात्रावासों में पढ़ने वाले और रहने वाले सभी लड़कों और लड़कियों को सरकार द्वारा1000 प्रति माह रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। मिलने वाले लाभ छात्रावासों में रहकर नौवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले अल्पसंख्क समुदाय से संबंधित छात्रों को एक हजार रुपये मासिक छात्रवृति प्रदान की जाएगी। उन्हें चारपाई, गद्दे, चादरें, पढ़ने के लिए मेज-कुर्सी, खाना पकाने के बर्तन और रसोई आदि की सुविधा भी प्रदान की जाती है। छात्रों को हर माह नौ किलो चावल और छह किलो गेहूं भी उपलब्ध कराया जाएगा। पात्रता अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित छात्र और बिहार राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावासों में रहने वाले। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में नामांकित एवं उनमें रहने वाले। किसी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में अध्ययन। मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययन। आवेदन कैसे करें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास के प्राचार्य से छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की सूची प्राप्त की जाएगी। किससे संपर्क करें (राज्य/जिला स्तर पर कार्यान्वयन एजेंसी) जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।