विभाग उच्च शिक्षा विभाग उद्देश्य इस योजना के अंतर्गत म.प्र. के मूलनिवासी छात्रों को शोध(पी-एचडी)कार्य हेतु भारत के किसी भी वि.वि. में शोध उपाधि समिति में साक्षात्कार के उपरांत पंजीयन कराया हो एवं पंजीयन प्रमाण पत्र वि.वि. द्वारा जारी किया गया हो, तो शोध छात्रवृत्ति के रुप में रु. 8000/- प्रतिमाह प्रति छात्र की दर से अधिकतम 3 वर्ष के लिये निर्धारित अर्हताये पूर्ण करने पर प्रदाय की जाती है। याेजना का लाभ लेने की प्रक्रिया प्रत्येक सत्र के प्रारंभ में समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया जाता है । जिसमें आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया दर्शाई जाती है। अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट पर भी दी जाती है। योजना में शामिल हाेने की पात्रता शोध कार्य हेतु भारत के किसी भी वि.वि. में पंजीयन होना आवश्यक है एवं छात्र म.प्र. का मूल निवासी हो । स्नातको.उपाधि में नियमानुसार अनु.जा./ ज.जा. के विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त किये हो। जाति प्रमाण पत्र (प्राधिकरण द्वारा जारी )