उद्देश्य

महिला कृषकों को प्रशिक्षण केमाध्यम से कम लागत की कृषि तकनीकी चुनने, उसे समझने एवं अपनाने योग्य बनाने के लिये योजनान्तर्गत प्रावधान हैं। जिससे कि महिला कृषकों के जीवन स्तर में सुधार हो तथा उनमें निर्णय क्षमता का विकास हो सके। यह योजना प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित है।

हितग्राही चयन की प्रक्रिया

एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र के 2 से 4 ग्रामों में से प्रशिक्षण के लिये 25 कृषक महिलाओं का चयन कृषि योग्य भूमि, सिंचाईं के साधन, पशुधन आदि सूचकों को आधार मानकर लघु सीमांत परिवारों की 50 महिला कृषकों का सर्वे ।

योजना का स्वरूप

महिलाओं के लिये बैंच मार्क सर्वे, तकनीकी प्रशिक्षण, स्व सहायता समूह गठन प्रशिक्षण विशेष प्रशिक्षण एवं अंतर्जिला अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। सभी वर्ग की महिला कृषक इस हेतु पात्र हैं।

संचालित विभाग

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।