उद्देश्य

बलराम ताल निर्माण योजना सतही तथा भूमिगत जल की उपलब्धता को समृद्ध करना है। ये तालाब किसानों द्वारा स्वयं के खेतों पर बनाये जाते हैं। इनसे फसलों में जीवन रक्षक सिंचाई तो की ही जा सकती है किंतु भू-जल संवर्धन तथा समीप के कुओं और नलकूपों काे चार्ज करने के लिये भी ये अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुये हैं। योजना सम्पूर्ण मध्य प्रदेश मे संचालित है जिसमें सभी वर्ग के पात्र किसानों को ताल निर्माण के लिये दिया जाता है। योजना का लाभ चयनित कृषकाें काे केवल एक बार ही ले सकते हैं। इच्छुक कृषकों द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को ताल बनाने हेतु दिये गये आवेदन के आधर पर स्वीकृति जिला पंचायत द्वारा प्रदाय की जाती है। अनुदान हेतु ताल निर्माण होने पर ' प्रथम आये और प्रथम पाये' के आधार पर वरीयता दी जाती है।

अनुदान

सामान्य वर्ग के कृषकों को लागत का 40% अधिकतम रू. 80000 /-

लघु सीमांत कृषको के लिये लागत का 50% अधिकतम रू. 80000 /-

अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति के हितग्राहियो को लागत का 75 %, अधिकतम रू. 1,00,000 /-

विभाग

किसान कल्याण एवं कृषि विभाग

स्त्राेत : किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, मध्यप्रदेश सरकार।