विभाग उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग याेजना का उद्देश्य राज्य शासन की प्राथमिकता के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लघु/सीमांत किसानों एवं खेतिहर मजदूरों को इस योजना के अन्तर्गत उनकी बाड़ी हेतु स्थानीय कृषि जलवायु के आधार पर प्रति हितग्राही को रू. 75/- के सब्जी बीजों के पैकेट निःशुल्क वितरित किये जाते है। योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया / विधि जिला कार्यालय उद्यानिकी विभाग में संपर्क करें। योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्रता गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लघु/सीमांत किसानों एवं खेतिहर मजदूरों को इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाता है।