याेजना प्रारंभ की तिथि

राज्य सरकार के परिपत्र क्रमांक पं17(13) शिक्षा-1/2008/दिनांक 05.03.2019 के द्वारा इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना सत्र 2019-20 से प्रारम्भ की गई ।

लक्षित समूह

इस योजनार्न्तगत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा-8, कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की परीक्षा में निम्न वर्गो में

अनुसूचित जाति,

अनुसूचित जनजाति,

अन्य पिछड़ा वर्ग

अल्पसंख्यक

निःशक्त

सामान्य वर्ग

विशेष पिछड़ा वर्ग एंव

बी.पी.एल वर्ग

जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओ को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर समारोह आयोजित कर बालिकाओं को पुरस्कर वितरित किया जायेगा।

संस्कृत शिक्षा विभाग

इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा विभाग में उक्त वर्गो में राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी यह पुरस्कार दिया जायेगा।

प्राेत्साहन राशि

पुरस्कार स्वरूप कक्षा-8 की बालिकाओं को रू. 40000/-, कक्षा-10 की बालिका को रू. 75000/- एवं कक्षा-12 की बालिका को रू. 100000/- का पुरस्कार दिया जाता है। कक्षा-12 की बालिकाओं को पुरस्कार के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जायेगी । यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर दिया जाता है।

स्त्राेत : स्कूूल शिक्षा विभाग, राजस्थान स्कूूल शिक्षा परिषद, राजस्थान सरकार।