उद्देश्य मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना को "02 अक्टूबर, 2011" को शुरू किया गया। इस योजना का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में आने वाले सभी रोगियों को लाभ देना है। पात्रता यह योजना सिर्फ राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए शुरु की गयी है, इसलिए मरीज के पास राज्य का मूल निवास का प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। देय लाभ इस योजना के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े सभी अस्पताल, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप केन्द्र पर आने वाले सभी बाहरी और अंतरण मरीजों को आवश्यक दवाइयां मुफ्त में प्रदान की जाती हैं। उच्च गुणवत्ता व कम लागत की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक और संवेदनशील पहल, जिसके अन्तर्गत राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सामान्य उपयोग में आने वाली आवश्यक दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। आम वर्ग के दवा पर होने वाले खर्च में कटौती हो रही है। धन की कमी के चलते चिकित्सा सेवाओं से वंचित लोगों का ईलाज सम्भव होगा। दवाईयां व इन्जेक्शन आदि के साथ-साथ सामान्यतः उपयोग में आने वाले सर्जिकल आईटम्स् जैसे निडल, डिस्पोजेबल सिरीज, आई.वी.ए. ब्लड ट्रान्सफ्यूजन सेट व टाकों हेतु सीजर्स आदि भी निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहै हैं। अधिक जानकारी के लिये क्लिक करें ।