यह योजना भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के एक भाग के रुप में लागू की गई है। यह एक गैर-अंशदायी योजना है जिसके द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों जिनके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है, को मासिक आय प्रदान करना है। पात्रता आयु: 60 वर्ष और उससे अधिक बी.पी.एल. परिवार की सूची में नाम होना आवश्यक है। लाभ राज्य की सहभागिता हिस्सेदारी के आधार पर 600 रुपये से-1000 रुपये की मासिक पेंशन। कैसे आवेदन करें आवेदक को आइजीएनओएपी योजना के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को पूरा करना आवश्यक है। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास कार्यालय शहरी क्षेत्र में इस योजना के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी से मिलना चाहिए। अपने क्षेत्र के समाज कल्याण विभाग में जाएं और आवेदन पत्र प्राप्त करें। फार्म भरते समय उपयुक्त विवरण दें। फार्म में निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं: राज्य / जिला / ब्लॉक ग्राम पंचायत का नाम क्षेत्र का नाम लाभार्थी का नाम वारिस का नाम घर का नंबर लिंग आयु वर्षों में जन्म तारीख जन्म प्रमाणपत्र वार्षिक आय और प्रमाण पत्र / बीपीएल कार्ड मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रमाणपत्र जारी होने की तारीख ईपीआईसी नंबर बीपीएल कार्ड, फोटो, आधार नंबर, बैंक पास बुक, आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेजों में शामिल हैं। विधिवत तरीके से भरे हुए फॉर्म के साथ जरुरी दस्तावेज संलग्न करके समाज कल्याण अधिकारी के पास जमा कराना आवश्यक है। आवेदन की जांच और सत्यापन सामाजिक कल्याण अधिकारी द्वारा की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को लाभार्थियों की अनुशंसा करेगा। यदि सत्यापन प्रक्रिया पूरी है और फार्म को जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी द्वारा मंजूरी दे दी गई है फिर जिला स्तरीय स्वीकृति समिति द्वारा इसे अंतिम स्वीकृति दी जाएगी। आवेदन पत्र की सेंपल कॉपी