उद्देश्य अनुसूचित जाति के नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों में विशेष रूप से प्राथमिक से माध्यमिक कक्षा के दौरान स्कूल छोड़ने की घटनाओं को कम करने के लिए उनके माता-पिता की सहायता करना है। और प्री-मैट्रिक चरण की कक्षा IX और X में अनुसूचित जाति के बच्चों की भागीदारी को बेहतर बनाना जिससे वे बेहतर प्रदर्शन करें और मैट्रिक चरण की बाद की शिक्षा में उनको प्रगति करने का बेहतर मौका मिले। लाभ हॉस्टल में रहने वालो को 525 प्रति माह के हिसाब से मासिक छात्रवृत्ति (10 महीने के लिए)। अध्येताओं को 225 प्रति माह के हिसाब से मासिक छात्रवृत्ति (10 महीने के लिए) पात्रता दादरा और नगर हवेली का मूल निवासी और कक्षा 9 से 10वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाला हो। अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से संबंधित हो। पारिवारिक आय प्रतिवर्ष 2,50,000 /- से कम हो। कैसे आवेदन करें अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म - दादरा और नगर हवेली । संपर्क करें समाज कल्याण विभाग आवेदन पत्र अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म - दादरा और नगर हवेली