देश में अपनी तरह का पहला अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम जिसके तहत स्नातक स्तर की शिक्षा पूरी कर चुके नए छात्रों को देश भर के शहरी स्थानीय निकायों और स्मार्ट सिटी से जैसे प्रोजेक्ट में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। पहले साल में इस कार्यक्रम के तहत 25000 छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शहरी स्थानीय निकायों के विस्तृत कामकाज के प्रत्यक्ष अनुभव का लाभ मिल सकेगा । इसके जरिए एक ऐसा मानव संसाधन पूल भी तैयार होगा जिसे उद्योग अपनी आवश्यकताओं के अनुरुप काम के लिए अनुबंधित कर सकेंगे। कार्यान्वयन संगठन ट्यूलिप कार्यक्रम को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) और एआइसीटीई के बीच साझेदारी के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है। राज्य स्तर पर, ट्यूलिप कार्यक्रम यूएलबी/ स्मार्ट शहरों के संबंधित संगठनों में अपनाने का एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने में शहरी विकास विभाग सहायता देंगे। पात्रता बी टेक, बी आर्किटेक्चर, बी प्लानिंगऔर बीएसई आदि जैसी स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुका कोई भी छात्र स्नातक होने के 18 महीने की अवधि के अंदर ट्यूलिप कार्यक्रम के तहत इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम और विषय यूएलबी / स्मार्ट शहरों की आवश्यकताओं के अनुसार निर्धारित किये गये हैं और एआइसीटीई से संबद्ध और गैर-एआइसीटीई कॉलेज स्नातक दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। जिन भारतीय छात्रों के परिणाम घोषित किए गए हैं और उत्तीर्ण प्रतिशत धारी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपनी डिजिटल प्रतिलिप या अस्थायी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने एवं सभी विषयों में उत्तीर्ण होने की बात का उल्लेख होना चाहिए। डिग्री मिलने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जानी चाहिए और इंटर्नल यूएलबी/स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी को सूचित किया जाना चाहिए। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक करने के बाद,यूएलबी / स्मार्ट सिटी ट्यूलिप पोर्टल से प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं। छात्र लॉगिन के माध्यम से अपने प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। वजीफा और उसकी राशि विशिष्ट आवेदन किये जाने वाले यूएलबी / स्मार्ट सिटी के क्षेत्र और दायरे में आते हैं। किसी भी वजीफे या भत्ते की राशि के प्राप्त होने या न होने की जानकारी यूएलबी/ स्मार्ट सिटी द्वारा प्रकाशित इंटर्नशिप में मिलने वाली सुविधाएँ और भत्ते अनुभाग में दी जाएँगी। कैसे आवेदन करें ऑनलाइन आवेदन ट्यूलिप प्लेटफॉर्म से किया जा सकता है। सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र आदि), शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र और शैक्षणिक परामर्शदाता द्वारा दिया गया अनुशंसापत्र ट्यूलिप में इंटर्नशिप के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा इंटर्नशिप नियुक्ति के कुछ अवसरों में यूएलबी/ स्मार्ट सिटी द्वारा निर्दिष्ट रुप-रेखा(सिनाप्सिस) को जमा करना पड़ सकता है। स्रोत:अधिक जानकारी के लिए देंखे : ट्यूलिप मंच