सरकार ने वित्‍तीय वर्ष 2022 से 2027 तक की अवधि के लिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम मंजूर किया है। इसका उद्देश्‍य प्रौढ़ शिक्षा के सभी पहलुओं को राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और बजट 2021-22 में की गई घोषणाओं के साथ जोड़ना है।

राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने प्रौढ़ शिक्षा और जीवन भर के लिए विद्या प्राप्‍त करने की सिफारिशें की हैं। केन्‍द्रीय बजट 2021-22 की घोषणा में संसाधनों से ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभांन्वित होने,प्रौढ़ शिक्षा के समस्‍त पहलुओं के लिए ऑनलाइन मॉडयुल्‍स शुरू करने की बात कही गई थी।

इस योजना का उद्देश्‍य न केवल बुनियादी साक्षरता को लागू करना बल्कि उसे बढ़ावा भी देना है क्‍योंकि 21वीं शताब्‍दी के नागरिकों के लिए ये बहुत ही आवश्‍यक है।

यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्‍यम से लागू किया जायेगा। इससे संबंधित सभी सामग्री और संसाधन डिजिटल माध्‍यम से उपलब्‍ध कराये जायेंगे। पंजीकृत स्‍वयंसेवियों को इसके लिए टी वी, रेडियो, सेल फोन आधारित निशुल्‍क ऐप्‍स और पोर्टल उपलब्‍ध कराये जायेंगे।

स्त्राेत : समाचार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी।