उद्देश्य यह याेजना 1975 में भारत सरकार द्वारा बाल भूख और कुपोषण से निपटने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के एक भाग के रूप में शुरू की गई थी। भारतीय गांवों में विशिष्ट आंगनवाड़ी केंद्र बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है। गुजरात भारत का पहला राज्य है जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता(AWW) और आंगनवाड़ी सहायकाें( AWH )के लिए बीमा कवरेज प्रदान करता है। लाभ यदि बीमित व्यक्ति की मृत्यु हाे जाती है ताे बीमाधारक के नामित व्यक्ति को 50,000 रु. की राशि प्राप्त होती है या जमा हुई धनराशि पर निर्धारित ब्याज दराें के अनुसार राशि प्राप्त हाेती है। पात्रता सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) और आंगनवाड़ी सहायकों (AWH) के लिए। आवेदन कैसे करें आवेदक महिला और बाल विकास के निकटतम विभाग में जाकर आवेदन पत्र एकत्र कर सकते हैं और जिसे दस्तावेजों के साथ कार्यालय में आवेदन करना हाेता है । संपर्क करें राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग आवेदन पत्र आवेदक राज्य के जिलाें में स्थित महिला और बाल विकास के निकटतम विभाग में जाकर आवेदन पत्र एकत्र कर सकते हैं और आवदेन पत्र दस्तावेजाें के साथ कार्यालय में जमा करना होगा।