मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार करना और खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले उन्हें समय पर निवेश संबंधी सहायता प्रदान करना है। लाभ सीमांत और छोटे किसानों को उनके बैंक खाताें में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रति वर्ष 5000 रुपये प्रति एकड़ (अधिकतम 5 एकड़ तक) दिये जाएंगे। पात्रता राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास अधिकतम 5 एकड़ तक की कृषि योग्य भूमि है, योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन कैसे करें ऑनलाइन आवेदन के लिए दी गई लिंक पर https://mmkay.jharkhand.gov.in/About.aspx. पर किया जा सकता है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें या क्लिक करें https://mmkay.jharkhand.gov.in/About.aspx