याेजना का उद्देश्य

प्रगतिशील किसान नवीन कृषि शोध का प्रत्यक्ष अनुभव स्वयं लेकर, अन्य सम्पर्कित कृषकों तक उन्नत तकनीकों को पहुँचायें, इस उद्देश्य से राज्य के अंदर अथवा बाहर शासकीय कृषि प्रक्षेत्र, कृषि विज्ञान केन्द्र, अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि विश्वविद्यालय तथा जिले के किसानों के चयनित खेत तीर्थों पर भी भ्रमण करवाया जाता है। इसके अलावा शासकीय एवं अर्धशासकीय प्रक्षेत्रों को भी रबी, खरीफ और जायद फसलों के आदर्श मॉडल प्रक्षेत्र विकसित करने के लिये सहायत दी जाती है।।

योजना का लाभ किसे

योजनान्तर्गत किसानों को राज्य के बाहर तथा अपने प्रदेश में ही चयनित उन्नत कृषि केन्द्रों, प्रक्षेत्रों और कृषि विज्ञान केन्द्रों का भ्रमण करवाया जाता है साथ ही प्रगतिशील किसानों के साथ विशेषज्ञों से मार्गदर्शन दिलवाया जाता है।

स्त्राेत : किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश सरकार, मध्यप्रदेश।