उद्देश्य गन्ना उत्पादन, व उत्पादकता को बढ़ावा देना एवं उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार करना। योजना का स्वरूप और कार्यक्षेत्र चयनित 26 जिले- भोपाल, सीहोर, बैतूल, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा, मुरैना, श्योपुरकला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, धार, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, नरसिंहपुर, सागर, छिन्दवाड़ा, टीकमगढ़, छतरपुर, सिवनी, रायसेन, बालाघाट और जबलपुर। याेजना का लाभ लेने की प्रक्रिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी द्वारा गन्नाउत्पादक कृषकों का चयन किया जाता है। कृषक भ्रमण - 40 कृषकों के लिये 50 प्रतिशत अनुदान पर अधिकतम रू. 50,000@- प्रति कृषक भ्रमण। गन्ना बीज प्रगुणन – उत्पादन लागत का 10 प्रतिशत अथवा 2000 प्रति। याेजना का लाभ लेने हेतु पात्रता सभी श्रेणी के कृषक, प्राथमिकता नियमानुसार। संचालन विभाग किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग स्त्राेत : किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन, मध्यप्रदेश।