याेजना का उद्देश्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं मे प्रवेशित सीटो के 4% प्रशिक्षणार्थियों को राशि रु. 125/- प्रतिमाह की मेरिट छात्रवृत्ति प्रदाय की जाती है। याेजना का लाभ लेने की प्रक्रिया संस्था में प्रवेश होने के उपरांत संस्था स्तर पर तीन-चार माह बाद एक परीक्षा आयोजित की जाती है जिसके आधार पर छात्रों की सूची निर्धारित की जाती है। पात्रता संस्था स्तर पर आयोजित परीक्षा में प्राप्तांको के अनुसार मेरिट मे आने पर। संचालन विभाग तकनीकी शिक्षा, काैशल विकास एवं राेजगार विभाग। स्त्राेत : तकनीकी शिक्षा, काैशल विकास एवं राेजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन।